फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो आमरण अनशन करेगी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, अक्षय ठाकुर और विक्रम ठाकुर बैठे अनशन पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का क्रमिक अनशन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों ने नारेबाजी कर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सातवें दिन इकाई उपाध्यक्ष यश ठाकुर और विज्ञान संकाय इकाई मंत्री अंकित चंदेल ने 24 घंटे की भूख हड़ताल की। इसके बाद इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर और विज्ञान संकाय इकाई अध्यक्ष विक्रम ठाकुर अगले 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे। अक्षय ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों की फीस पहले ही कुछ निजी विश्वविद्यालयों से अधिक है। इसके बावजूद 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाना छात्र हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में निजी संस्थानों जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद फीस बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चालू सत्र की फीस बढ़ाने से उन छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, जिन्होंने पुराने शुल्क ढांचे के आधार पर प्रवेश लिया था। परीक्षा और पंजीकरण से जुड़े शुल्कों में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी का भी उन्होंने आरोप लगाया। एबीवीपी ने फीस वृद्धि तत्काल वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग दोहराई। अक्षय ठाकुर ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण अनशन में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें