फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता करने पर सख्त कार्रवाई से कोई गुरेज नहीं: गुरकीरत

Fri, 20 Sep 2019 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने प्रदेश के कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ  बयानबाजी पर कड़ा नोटिस लिया है। वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ  सोशल मीडिया में प्रतिकूल टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए इसे पार्टी की अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर भविष्य में ऐसा कुछ पाया जाता है तो इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई से भी कोई गुरेज नही करेगी। 

विज्ञापन


सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऐसी कोई भी बयानबाजी न करने को कहा है। ऐसा कोई बयान न दें, जिससे पार्टी नेताओं को किसी प्रकार की ठेस लगती हो या उनके मनोबल पर कोई विपरीत असर पड़ता हो। ऐसी किसी भी बयानबाजी से न तो प्रदेश के लोगों के बीच कोई गलत संदेश जाना चाहिए और न ही विपक्षी दलों को कोई राजनीतिक मुद्दा मिलना चाहिए।

गुरकीरत ने सभी फ्रंटल संगठनों के नेताओं को सलाह दी है कि वह प्रदेश के किसी भी जिला या विधानसभा क्षेत्र में जब भी किसी पार्टी के कार्यक्रम में जाते हैं, उससे पूर्व वहां के पार्टी नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विश्वास में लेकर सूचित भी किया करें। इससे पार्टी और फ्रंटल में बेहतर तालमेल बनेगा। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर उनके कोई आपसी मतभेद या समस्या हो तो उन्हें पार्टी के समक्ष उचित मंच पर रखना होगा, न कि अखबारों में या सोशल मीडिया में जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें