शिमला। शहर के रुल्दुभट्ठा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार देर शाम भी रुल्दुभट्ठा कुफ्टाधार और शंकली में ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बंद रहीं। पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की गई। पता चला कि नगर निगम ने बिजली का बिल नहीं दिया है जिसके चलते लाइट बंद कर दी है। उन्होंने कहा की एक ओर नगर निगम एडवांस में बिल जमा करने के दावे कर रहा है, दूसरी ओर बिल जारी होने के बाद भी पैसा जमा नहीं हो रहा है। इसके चलते बिजली काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जल्द इस व्यवस्था को दुरुस्त करें। ब्यूरो