फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार से बड़श तक स्ट्रीट लाइटें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल आवाजाही करने वाले हजारों लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

जंगली जानवरों के हमले का खतरा, लोगों की लाइटें ठीक करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लक्कड़ बाजार से बड़श जाने वाले सड़क पर दो दिनों से कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इससे रात के समय पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर घना अंधेरा होने से जंगली जानवरों के हमले और लूटपाट जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने नगर निगम से जल्द स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने की मांग की है।
इस मार्ग पर होटलों, दुकानों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। रात को काम खत्म होने के बाद उन्हें पैदल घर लौटना पड़ता है। बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण रात नौ बजे के बाद भी सैकड़ों लोग इसी सड़क से पैदल आवाजाही करते हैं। अब कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद होने से उन्हें अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पगोग पंचायत के प्रधान कांशीराम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने स्ट्रीट लाइटें बंद होने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जिस हिस्से में लाइटें नहीं जल रही हैं, वह नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस संबंध में निगम अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या के समाधान का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अकेले पैदल चलना मुश्किल हो गया है। अंधेरे के कारण जंगली जानवरों के हमले की आशंका बनी रहती है, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी डर सताता है। लोगों ने मांग की है कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें