फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क पर फिर सजने लगीं तहबाजारियों की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के नो वेंडिंग जोन में शामिल लोअर बाजार में एक बार फिर सड़क पर तहबाजारियों की दुकानें सजने लगी हैं। सीटीओ चौक से नाज चौक तक शनिवार को जगह-जगह तहबाजारियों ने सड़क पर दुकानें लगा दीं। अवकाश होने के कारण नगर निगम की टीमें कार्रवाई के लिए बाजार नहीं पहुंचीं। शुक्रवार को भी निगम की टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण नहीं किया था। नगर निगम के अनुसार, टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में तहबाजारियों के लिए वैकल्पिक स्थान चिह्नित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लक्कड़ बाजार सहित अन्य बाजारों के आसपास तहबाजारियों को बैठाने के लिए जगह तलाश की जा रही है। इसी प्रक्रिया के चलते फिलहाल बाजारों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर निगम का कहना है कि सोमवार से बाजारों में फिर से औचक निरीक्षण शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें