फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिमाचल: भाजपा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को शांत करने के लिए खेला मतदान का दांव

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Oct 2022 11:39 AM IST

सार

राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों में करवाई गई गोपनीय वोटिंग के बाद इसकी मतगणना भी कर ली गई। इसकी रिपोर्ट आज प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला


पार्टी के भीतर कई क्षेत्रों में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बनी हुई है। एक ही सीट से कई-कई लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। रविवार को राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों में करवाई गई इस गोपनीय वोटिंग के बाद इसकी मतगणना भी कर ली गई। इसकी रिपोर्ट नई दिल्ली में सोमवार को होने जा रही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में रखी जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख नेता रवाना हो चुके हैं।


इस पर मंत्रणा के बाद संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रदेश चुनाव समिति के बाद कभी भी संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। यह मंगलवार को भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के टिकटों पर निर्णय हो जाएंगे। भाजपा नामांकन प्रक्रिया के शुरू होने से पहले टिकटों पर निर्णय नहीं कर पाई है। भाजपा इसमें कोई जल्दबाजी भी नहीं करना चाह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next