फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कथा में बताई महर्षि वेदव्यास की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत सत्संग कथा के तीसरे दिन शनिवार को महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित 18 पुराण की कहानी सुनाई। कथावाचक पंडित हरीश शर्मा ने बताया कि व्यास ने वेदों को विभाजित किया ताकि लोगों को उन्हें सीखना आसान हो सके। इसी प्रकार मानव जाति की सहायता के लिए उन्होंने अष्टदश पुराण (अठारह पुराण) की रचना की। इसमें विष्णु, नारदीय, पद्म, गरुड़, वराह, भागवत, मत्स्य, कूर्म, लिंग, शिव, स्कंद, अग्नि, ब्रह्मांड, ब्रह्मवैवर्त, मार्कंडेय, भविष्य, वामन और ब्रह्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि व्यास ने यह पुराण नारद के उपदेश से लिखे। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि मंदिर में आयोजित यह कथा 6 मई तक रोजाना शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें