फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला पर चाकू से हमले की कहानी मनघड़ंत निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सीन रीक्रिएट में सामने आया सच
विज्ञापन

नेहरा गांव में लूटपाट के प्रयास मामले में नया मोड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नेहरा गांव में लूटपाट के इरादे से घर में घुसकर महिला पर हमला करने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस के शनिवार को कथित वारदात का सीन रीक्रिएट किया गया। इस दौरान महिला के बयान में विरोधाभास सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि महिला से पूछताछ की तो उसने माना कि परिवार का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उसने हमले की मनघड़ंत कहानी रची।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है की महिला अस्वस्थ है और उसे उपचार की जरुरत हैै। इसको देखते हुए परिवार को उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा है। वहीं जब इस बारे में महिला के पति हेमराज से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को यह मामला सामने आने के बाद नेहरा गांव समेत पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। महिला ने पहले अपने बयान में बताया था कि दो अंजान लोगों ने घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया। प्रारंभिक जांच में मामला लूटपाट की कोशिश का लग रहा था लेकिन अब पुलिस के दावे से मामले में नया मोड़ आ गया है। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला ने परिवार का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए यह सारी कहानी रची थी। पुलिस ने शनिवार को सीन रीक्रिएट करवाया तो शक होने पर पूछताछ में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें