फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर फल मंडी में स्टोन फ्रूट कारोबार 57.65% घटा, चेरी की आवक में 91% गिरावट

Mon, 22 Jun 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो अनिल पंवार, शिमला।

सार

भट्ठाकुफर फल मंडी में स्टोन फ्रूट की आवक में 57.65 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। चेरी की आवक 91 फीसदी घटी, जिससे हिमाचल के बागवानों को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
भट्ठाकुफर फल मंडी में पहुंची स्टोन फ्रूट की खेप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला में इस साल स्टोन फ्रूट के सीजन पर मौसम की भयंकर मार पड़ी है। कम बर्फबारी होने, मार्च व अप्रैल में ओलावृष्टि होने से स्टोन फ्रूट की पैदावार घटी है। एपीएमसी शिमला-किन्नौर की सबसे बड़ी फल मंडी भट्ठाकुफर में 18 जून तक स्टोन फ्रूट की कुल आवक पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम रह गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सबसे अच्छा दाम देने वाला स्टोन फ्रूट चेरी का बीते साल के मुकाबले सिर्फ 10 फीसदी ही कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार फल मंडी भट्ठाकुफर में स्टोन फ्रूट की गत वर्ष 18 जून 2025 तक 8,13,033 पेटियों की आवक दर्ज की गई थी। वहीं इसकी तुलना में इस बार 18 जून तक मंडी में सिर्फ 3,44,357 पेटियां ही पहुंची हैं जो बीते वर्ष के मुकाबले 4,68,676 पेटियां कम हैं। इसी तरह भट्ठाकुफर फल मंडी में स्टोन फ्रूट के कुल कारोबार में 57.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

बागवानों को सबसे अच्छे दाम देने वाले चेरी पर मौसम की सबसे ज्यादा मार पड़ी है। पिछले वर्ष 18 जून तक मंडी में चेरी की 3,30,307 पेटियों के मुकाबले इस बार केवल 29,823 पेटियां ही मंडी पहुंचीं। चेरी की आवक में 3,00,484 पेटियों की कमी आई है। इस तरह चेरी के उत्पादन में 90.98 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा शकरपारा की आवक में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंडी में पिछले साल जून तक मंडी में 36,021 पेटियों के मुकाबले इस बार केवल 626 पेटियां मंडी में पहुंची हैं, जिससे 98.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा प्लम की आवक 3,62,290 से घटकर 2,74,893 पेटियां हुई है। प्लम में भी 24.12 फीसदी गिरावट है। वहीं आड़ू की आवक में 52.77 फीसदी, खुबानी में 35.88 फीसदी, नेक्ट्रीन में 63.86 फीसदी तथा बादाम में 78.59 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार इसमें आड़ू की पैकिंग 10 किलो, बादाम की 4 किलोग्राम के बॉक्स में आती है। इसके अलावा अन्य स्टोन फ्रूट की पैकेजिंग एक से लेकर पांच किलोग्राम तक आती है। कारोबारियों का कहना है मौसम की मार का सीधा असर स्टोन फ्रूट पर देखने को पड़ रहा है। उत्पादन में कमी का सीधा असर मंडी में कारोबार पर देखने को मिल रहा है।

किस फल की कितनी आवक
 
फल का नाम 2025 2026
चेरी 3,30,307 29,823
प्लम 3,62,290 2,74,893
आड़ू 11,948 5,643
नेक्ट्रीन 10,876 3,931
शकरपारा 36,021 626
बादाम 23,534 5,039
विज्ञापन

स्टोन फ्रूट पर मौसम की मार का भारी असर पड़ा है। भट्ठाकुफर फल मंडी में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार काफी कम कारोबार रह गया है। बागवानों का कहना है कि मौसम की वजह से फसल की पैदावार काफी कम हुई है। यही वजह है कि मंडी में इस बार काफी कम आवक हुई है। -देवानंद वर्मा, एपीएमसी चेयरमैन शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें