शिमला। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला की डॉ. दीपा राठौर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि जागरूकता से नशे से युवाओं को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे से रहें दूर जीवन जीयो भरपूर। इसके अलावा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी और सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी जागरूक किया गया। सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम सदरेट ने बताया कि सोसायटी समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर अनाडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अमीचंद खिमटा, स्वास्थ्य केंद्र अनाडेल से डॉ. मधु, समिति के महासचिव सुनील धर, उपाध्यक्ष अनीता चानना और बांटिका गर्ग मौजूद रहीं। संवाद