फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा में दूसरे राज्यों से पिछड़ा हिमाचल, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 27 Feb 2018 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी के नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2017 में हिमाचल दूसरे राज्यों से पिछड़ गया है। सर्वे के परिणामों के मुताबिक देश भर में हिमाचल के तीसरी कक्षा के बच्चों को 17वां, पांचवीं के बच्चों को 13वां और आठवीं कक्षा के बच्चों को 15वां रैंक मिला है। 

विज्ञापन


गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा से बहुत कम रहा है। सर्वे के तहत प्रदेश में कांगड़ा जिला अव्वल रहा है, जबकि सिरमौर, कुल्लू और चंबा जिले के विद्यार्थी बुरी तरह पिछड़े हैं।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2017 में आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का गणित में 40 फीसदी और विज्ञान में 50 फीसदी से कम परिणाम रहा है। सामाजिक अध्ययन में भी बच्चे फिसड्डी रहे हैं। 

विज्ञापन

किस जिला में क्या स्थिति

11 जिलों का गणित में परिणाम 40 फीसदी से कम है। सिर्फ  मंडी जिले ने 40 फीसदी का आंकड़ा पार किया है। मंडी का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं है। मंडी से मात्र 0.22 फीसदी के साथ गणित विषय में प्रदेश में टॉप किया है।

सर्वे के मुताबिक आठवीं के गणित विषय में लाहौल-स्पीति का सबसे कम 29.28 फीसदी परिणाम रहा है। बिलासपुर का 35.07, चंबा का 32.34, कांगड़ा का 35.75, ऊना का 35.58, हमीरपुर का 33.69, सिरमौर का 30.24, सोलन का 39.78, किन्नौर का 32.98,

शिमला का 36.65 और कुल्लू जिले का 32.37 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है। विज्ञान में बिलासपुर का 39.86, चंबा का 37.53, कांगड़ा का 42.68, ऊना का 41.49, हमीरपुर का 39.08, सिरमौर का 36.09, सोलन का

47.92, किन्नौर का 44.23, मंडी का 47.56, लाहौल-स्पीति का 42.22, शिमला का 46.90 और कुल्लू जिले का 39.99 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है। आठवीं के अपेक्षाकृत तीसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चों का परिणाम संतोषजनक रहा है। 

पर्यावरण विज्ञान, भाषा और गणित विषय में सभी जिलों का परिणाम ठीक रहा है। तीसरी कक्षा के गणित विषय में कांगड़ा का औसत परिणाम सबसे अधिक 76.20 फीसदी रहा है,

जबकि सिरमौर का औसत परिणाम सबसे कम 41.10 फीसदी रहा। पांचवीं के गणित विषय में भी कांगड़ा 62.36 फीसदी के साथ अव्वल और सिरमौर 37.55 फीसदी के साथ फिसड्डी रहा है।
विज्ञापन

1947 स्कूलों में 25 हजार बच्चों ने दी परीक्षा

एनसीईआरटी ने 13 नवंबर, 2017 को प्रदेश के 1947 स्कूलों में 25393 बच्चों की अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा ली थी। तीसरी के 6664, पांचवीं 7515 और आठवीं के 11214 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी और पांचवीं की भाषा, पर्यावरण विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा ली गई थी।

आठवीं की भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा ली गई थी। ओएमआर शीट्स के माध्यम से परीक्षा ली गई थी। इसके तहत विद्यार्थियों से ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें