फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने संभाला कार्यभार, ये रहेगी पहली प्राथमिकता

Thu, 18 Jan 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बुधवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं के कल्याण और न्याय दिलाने की रहेगी। डेजी ठाकुर राज्य महिला आयोग की 10वीं अध्यक्ष बनीं। 
विज्ञापन


प्रदेश में राज्य महिला आयोग की स्थापना 1997 से हुई थी। आयोग में स्थापना के बाद मौजूदा समय तक करीब 8 हजार 875 मामलों को निपटाया गया है। 375 मामले अभी लंबित हैं। 

अमर उजाला से बातचीत में डेजी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने के साथ वे टूट रहे परिवारों को आपसी समझौते सेे जोड़ने का काम करेंगी। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ बनाने की भी कोशिश करेंगी। कहा कि वे 2000 में भाजपा में सक्रिय रूप से शामिल हुईं। प्रदेश भाजपा की सचिव के साथ परवाणू नगर निगम की चेयरमैन रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिमला की रहने वाली हैं डेजी

महिला आयोग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर मूल रूप से शिमला जिले के कोटगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पति कर्नल आरएस ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनके दो बच्चे हैं। 

फ्रेंच भाषा में हैं गोल्ड मेडलिस्ट
डॉ. डेेेजी ठाकुर ने ताराहाल स्कूल से पढ़ाई के बाद सेंट बीड्स कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री ली। इसके बाद एचपीयू से एमए और एमफिल करने के बाद मनोविज्ञान में पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा वे फ्रेंच भाषा में भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें