प्रदेश का पहला खेलो इंडिया सेंटर बुधवार को शुरू हो गया। केंद्र के लिए नियुक्त कोच बिलासपुर पहुंच गए हैं। इस सेंटर में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी डॉ. वीर सिंह बतौर हाई परफॉरमेंस मैनेजर सेवाएं देंगे। शुरू के दो माह में खिलाड़ियों की कंडीशनिंग की जाएगी। इसमें इनका स्तर जांचा जाएगा। डॉ. वीर सिंह नेगी ने बताया कि उनके साथ अन्य स्टाफ ने ज्वाइन किया है। इसमें जूडो के अंतरराष्ट्रीय कोच सतपाल राणा, एथलेटिक्स कोच मिस्टर शाह और बॉक्सिंग कोच छोटो शामिल हैं।
इसके अलावा स्ट्रेंथ और कंडीशिनियर, दो मसाजर, एक फिजियोथेरिपिस्ट, एक न्यूट्रीशियन शामिल हैं। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जमीनी स्तर से शुरू किया जाएगा और सभी के सहयोग से इस सेंटर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरा स्टाफ अनुभवी है। कोच स्वयं अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। सहयोगी स्टाफ के लोग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं दे चुके हैं।
यह खिलाड़ी हुए चयनित
जूडो : सार्थक ऊना, कृश कुमार सोलन, शिवांश शिमला, पियूष धौटा शिमला, दीक्षित खेऊटा शिमला, केशव शर्मा कांगड़ा, दिव्यांशु सिरमौर, शौर्य चौहान शिमला, वंशिका वशिष्ठ ऊना, इपशिता शिमला, काशवी शिमला, मेघा ऊना, निर्जल शिमला, अर्पिता शर्मा हमीरपुर, प्रियांशी सोलन, दृष्टि नेगी शिमला, तनुजा सिरमौर, आरती सोलन, सलोनी कुमारी शिमला, कृतिका सोनी हमीरपुर, गुंजन ठाकुर सोलन।
एथलेटिक्स : नितिन ठाकुर सिरमौर, जतिन शर्मा सिरमौर, प्रीत चौधरी सोलन, अरमान चौहान सिरमौर, सूर्यांश हमीरपुर, प्रकाश ठाकुर कुल्लू, विनय शर्मा बिलासपुर, स्पर्श शर्मा बिलासपुर, रिशव सिरमौर, आदर्श ठाकुर बिलासपुर, श्रद्धा चौहान सिरमौर, पलक ठाकुर बिलासपुर, अन्नया शर्मा हमीरपुर, भूमिका ठाकुर सिरमौर, दिव्या शिमला, पलक ठाकुर कांगड़ा, हर्षिता कुमारी बिलासपुर, वंशिका शिमला, तनिशका बराल चंबा, सोनिया देवी बिलासपुर, अर्पणा मंडी।
मुक्केबाजी : कार्तिक ठाकुर शिमला, अर्पित जस्टा शिमला, सक्षित ठाकुर शिमला, हर्ष सिरमौर, प्रत्युश शिमला, सनी कुल्लू, कुनाल शिमला, रिशव शिमला, शिवम नेगी किन्नौर, सानिध्या चौधरी मंडी, बादल शिमला, अमन किन्नौर, यज्ञ राणा मंडी, अयाज हुसैन कांगड़ा, कनिष्क शर्मा मंडी, श्रेया मंडी, नव्या किन्नौर, आरुषि नेगी किन्नौर, रूहानी राणा ऊना, मेवी शिमला, नम्रता किन्नौर, अदिति नेगी किन्नौर, रीना कुल्लू, प्रज्जवल चौहान शिमला, सिमरन मंडी, वंशिका ठाकुर ऊना, आरती ठाकुर कुल्लू, सविता वालिया मंडी, रिया चेथा किन्नौर, सानिया देवी ऊना।