राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हॉकी, ताइक्वांडो, योगा और जूडो के मुकाबले हुए। योग के फाइनल मुकाबले में शिमला ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा और सिरमौर ने तीसरा, कलात्मक योग में कांगड़ा के रूदांक्ष ने पहला, शिमला के पीयूष ने दूसरा, सिरमौर के अमन ने तीसरा, लयबद्ध योग में शिमला के रितिक पहले, हमीरपुर के यशोवर्धन दूसरे, सिरमौर के लक्ष्मण ने तीसरा स्थान हासिल किया। ताइक्वाड़ो के 45 किग्रा भार वर्ग में सोलन के सुरजीत ने स्वर्ण, हमीरपुर के सक्षम ने रजत, कुल्लू के मुनीष, कांगड़ा के अंतरिक्ष गुलेरिया ने कांस्य पदक जीता। 48 किलो में कांगड़ा के वंश ने स्वर्ण, सोलन के लक्ष्य भंडारी ने रजत, सिरमौर के रोहित शर्मा, हमीरपुर के प्रशांत ने कांस्य, 51 किलो में सिरमौर के अर्शित ने स्वर्ण, कांगड़ा के तुषार ने रजत, हमीरपुर के मेहूल, बिलासपुर सरांश ने कांस्य, 55 किलो में सोलन के आदित्य राव ने स्वर्ण, सिरमौर के यशपाल ने रजत, कांगड़ा के मुकुल, शिमला के पंकज ने कांस्य, 59 किलो में शिमला के अमन ने स्वर्ण, सिरमौर के गौरव ने रजत और ऊना के चंदन, हमीरपुर के अखिल कुमार ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो में सिरमौर के दिक्षित ने स्वर्ण, सोलन के नवनीत ने रजत, कांगड़ा के हर्ष, शिमला के राजूथापा ने कांस्य जीता। 68 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर के रोहित ने स्वर्ण, कांगड़ा के तनिश ने रजत और सोलन के नीरज व ऊना के अमित ने कांस्य पदक जीता। 73 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के राजा ने स्वर्ण, कांगड़ा के अक्षित धीमान ने रजत और हमीरपुर के निखिल शर्मा व ऊना के सुमित ने कांस्य पदक जीता। 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के वंश कौंडल ने स्वर्ण, हमीरपुर के प्रांजल ने रजत और सोलन के परमजीत सिंह व शिमला के अनुज ने कांस्य पदक जीता। 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सिरमौर के वंश ने स्वर्ण, हमीरपुर के अनुराग ने रजत और सोलन के नीरज व कुल्लू के गोपाल ने कांस्य पदक जीता।