फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने जीता बैडमिंटन सिंगल्स का खिताब, डबल्स में ये बने विजेता

Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मास्टर वेटर्न बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हुआ। मुख्यातिथि समाजसेवी विपन ग्रोवर थे। उन्होंने विभिन्न मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


आयोजन के लिए अपनी तरह से बतौर प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये देने का एलान भी किया। राज्य बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र शर्मा ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 175 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंडर-35 वर्ग के एकल मुकाबलों में सोलन के योगेश विजेता रहे। डबल्स में सोलन के यादविंद्र और योगेश विजेता रहे। अंडर-40 वर्ग सिंगल में रोहित लखनपाल, डबल्स में डॉ. कोमल मलिक और रोहित लखनपाल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अंडर-45 सिंगल्स में चंबा के रजनीश कुमार विजेता, डबल्स में डॉ. कोमल मलिक और राजीव सचदेवा ऊना जीते। अंडर-50 में सिंगल्स में राजेश कुमार चंबा और डबल में चंद्रशेखर शिमला तथा एसआर भाटिया सोलन विजेता रहे।

अंडर-60 के सिंगल्स में कुल्लू के प्रवीण, डबल्स में कुल्लू के प्रवीण-सुरेश ने बाजी मारी। अंडर-70 में शिमला के मोतीलाल ने जीत दर्ज की। इस दौरान मोहित दत्ता, पंकज शर्मा, प्रदीप, आशीष, संजय, पंकज, रोहन, रमेश ठाकुर, संजय कालिया, बलवंत, सुरेंद्र कुमार,

विजय, बीडी मोदगिल, एमपी भराड़िया, डॉ. एसके बंसल, जगतार, टीएल वालिया, संतोख सिंह, अशोक ठाकुर, पवन कपिला, नरेंद्र कपिला, अशोक आंगरा, अवतार सिंह, हरेंद्र लाल, बलदेव और पंकज मेहता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें