फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। रविवार को प्रतियोगिता समापन होगा। राज्य जूडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि खेल परिसर में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कैडेट और जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें