फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी डॉक्टरों को बर्खास्त करे प्रदेश सरकार : बलवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री से चौपाल के विधायक का आग्रह
विज्ञापन

बोले, हिमाचल और अस्पताल की हो रही है बदनामी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीज से मारपीट के वायरल वीडियो के मामले को लेकर चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों आरोपी चिकित्सकों को बर्खास्त करने और एमसीआई से उनके लाइसेंस रद्द करवाने की मांग की। इस मुलाकात के बाद विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चौपाल से आईजीएमसी उपचार करवाने आए युवक की पिटाई डॉक्टर ने की है, उससे चौपाल की जनता में गुस्सा है। एक निहत्थे और बीमार मरीज पर हमला कर सारी सीमाएं पार कर दी गईं। चिकित्सकों की इस हरकत से हिमाचल और अस्पताल बदनाम हो रहा है। मरीज के नाक और छाती पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मरीज का आईजीएमसी में उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर ने मेरे बच्चे को बेरहमी से पीटा : नादरू शिमला। मरीज अर्जुन के पिता नादरू राम पंवार ने रोते हुए कहा कि मेरे बच्चे को डॉक्टर ने बेरहमी से पीटा है, यह उनके संस्कार होंगे। चौपाल की जनता, विधायक ने उनका पूरा सहयोग किया और मेरे बच्चे के प्रति प्यार दिखाया। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार सही फैसला लेगी ऐसी उम्मीद है। डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि मामले में आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है, जांच चल रही है। डॉक्टर का मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें