शिमला। मशोबरा यूको आरसेटी संस्था के प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को संस्था की स्टेट कंट्रोलर अंबिका साहु निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान अंबिका साहु ने केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं के प्रशिक्षण में दिखाई जा रही पूरी रुचि और निष्ठा की सराहना की। प्रशिक्षणार्थियों ने उन्हें सिखाए जा रहे विभिन्न कौशलों और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। साहु ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं। संवाद