फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य-2019 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, रजनी पाटिल करेंगी 7 जिलों का दौरा

Thu, 05 Jul 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल लक्ष्य-2019 के लिए सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। पहले चरण में वह चारों संसदीय क्षेत्रों में आने वाले जिलों का दौरा करेंगी।

विज्ञापन


इस दौरान जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।पाटिल 9 जुलाई से शुरू होने वाले दौरे में सम्मेलनों के दौरान फीडबैक भी लेंगीं। सम्मेलनों के दौरान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और टिकट के चाहवान भी मौजूद रहेंगे।

 पाटिल दौरे की शुरुआत नौ जुलाई को धर्मशाला से करेंगी। यहां जिला स्तरीय सम्मेलन कर सभी से सुझाव लेने के साथ ही रणनीति भी तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस जिले में कब होंगे सम्मेलन

10 जुलाई को मंडी, 11 को कुल्लू, 12 को बिलासपुर, 13 को शिमला, 14 को सोलन और 15 जुलाई को सिरमौर में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे।

सुक्खू ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य-2019 को फतह करना है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के मार्गदर्शन में जीत सुनिश्चित की जाएगी।कांग्रेस के पक्ष में माहौल है, पार्टी की जीत तय है। सुक्खू ने बताया कि प्रभारी रजनी पाटिल दूसरे दौरे के दौरान बाकी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें