फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स भर्ती की लिखित परीक्षा की आंसर शीट लेकर युवतियां फरार

Fri, 01 Feb 2019 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज में नर्सिंग के विभिन्न पदों की परीक्षा सवालों में है। कुछ ने दावा किया है कि बीते दिन हंगामे के दौरान अफरातफरी में आंसर शीट परीक्षार्थी बाहर ले आए हैं। लिहाजा परीक्षा को रद्द करने की मांग उठने लगी है। उधर नेरचौक मेडिकल कालेज इसे चर्चा करार देते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब चार हजार परीक्षार्थी नर्सिंग के साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे। स्टाफ नर्स, नर्सिंग ट्रेनर व कम्यूनिटी हेल्थ पदों की अलग अलग हो रही लिखित टेस्ट का वेन्यू पता करने में युवतियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवस्था में सुधार के बाद कतार में लग कर युवतियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाया गया। यहां केंद्र में जाने के लिए युवतियों को इंतजार करना पड़ा। दूसरे दिन करीब 950 ने परीक्षा दी।

वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे ही एमएस डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। वहीं, सुबह दस बजे मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक डॉ. आशीष ने भी केंद्र के माहौल को लेकर निरीक्षण किया। गत बुधवार को कुछ युवतियों का टेस्ट ले लिया गया था। बाद में अन्य युवतियों को लिखित परीक्षा के लिए वीरवार को बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

बता दें कि केंद्र सरकार के उपक्रम की ओर से बुधवार को आयोजित लिखित टेस्ट के दौरान युवतियों ने हंगामा कर दिया। अव्यवस्था के चलते अफरा तफरी के बीच परीक्षा देने के लिए पहुंची प्रतिभागी जबरन ही केंद्र के बाहर जा पहुंची। कंपनी प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

सारे आरोपों को सिरे से किया खारिज  
मेडिकल कालेज नेरचौक के एमएस डा देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वीरवार को शांतिपूर्वक तरीके से लिखित टेस्ट हुआ है। कॉलेज की सिक्योरिटी ने व्यवस्था संभाली। कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 700 व वीरवार को करीब 950 युवतियों ने विभिन्न पदों के लिए लिखित टेस्ट लिया है।

उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। वहीं कहा कि पेपर कंडक्ट करने की व्यवस्था निजी कंपनी के हवाले थी। उधर, निजी कंपनी प्रबंधकों ने टिप्पणी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें