देवल खड्ड के पुल का भी प्रारूप तैयार करने की मांग की गई। इसके अलावा धवास गांव में पानी व बिजली की समस्या सीएम के समक्ष रखी। इस समस्या को लेकर जिलाधीश मंडी से सीएम ने बात की और साढ़े सात लाख की योजना के प्रस्ताव को सिरे चढ़ाने के आदेश हुए।
कलहणी के डगैल गांव में सराय के निर्माण, जंजैहली में रासायनिक खाद के डिपो की मांग भी उठाई गई। इसके साथ रियाडा खड्ड के पुल के निर्माण को दो लाख एडिशनल्टी की मांग पर आश्वासन मिला।
छतरी के जनेहड गांव की सड़क का प्रारूप बनाने का आदेश दिया गया। सुराह सड़क की मेंटेनेंस की मांग उठी। रावमापा भराड़ी में अध्यापकों की कमी, धरवारथाच में बैंक की कमी को उठाया गया।
जिस बारे बैंक द्वारा सर्वे कराने का आश्वासन मिला। थुनाग जैशला सड़क के निर्माण के लिए और धनराशि देने की मांग उठी। चियूणी की रावमापा में स्टाफ की कमी के साथ साथ साइंस लैब खोलने की मांग उठी, जिसे पूरा करने का आश्वासन मिला।