फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैदी की शिकायत पर जेल पहुंची अजा आयोग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडा जेल के दो वार्डनों के बयान दर्ज
विज्ञापन

अधिकारों का संरक्षण करना आयोग की प्राथमिकता : धीमान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और आयोग के सदस्यों ने वीरवार को आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा का दौरा किया। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने जेल में विचाराधीन बंदी अभिमन्यु द्वारा की गई शिकायत की जांच की। अभिमन्यु जेल में एनडीपीएस के मामले में बंद तथा इसने जेल के दो वार्डनों के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप लगा रखे हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों के अधिकारों का संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंद कैदी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच की गई है जिसमें शिकायतकर्ता और दो वार्डनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति को लेकर जहां से भी शिकायत आयोग के संज्ञान में आती है आयोग द्वारा उसकी शीघ्रता से जांच की जाएगी। आयोग अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों के अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है यदि कहीं पर भी अधिकारों का हनन होता है तो आयोग खुद संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करेगा। कहा कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय एवं पुनर्वास प्रदान करने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार प्रतिषेध अधिनियम 1989 के तहत आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, अधिवक्ता विजय डोगरा, उपनिदेशक सुरेश शर्मा और कार्यकारी जिला कल्याण अधिकारी सतीश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें