शिमला। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के बीएससी नर्सिंग के छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्रशिक्षु सृष्टि ने 9.19 सीजीपीए अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की। इंस्टीट्यूट का दावा है कि सृष्टि ने परीक्षा में दूसरा स्थान पाया है। इसी संस्थान की ऋषिता चंदेल ने 9.1 सीजीपीए के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर इंस्टीट्यूट का नाम रोशन किया है। संस्थान की निदेशक शोभा ठाकुर और प्राचार्य शम्मा लोहुमी ने इन प्रशिक्षुओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। संवाद