फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज एससीए में सृष्टि अध्यक्ष और पारस बने उपाध्यक्ष

सार

शिमला के राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में मेरिट आधार पर छात्र संघ (एससीए) की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। डॉ. अनुप्रिया शर्मा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों की घोषणा की। चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 9 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरिट आधार पर हुआ एससीए का मनोनयन
विज्ञापन

नविता सचिव और तुषार सह सचिव किए नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा की शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मेरिट के आधार पर केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी (एससीए) चुन ली है। केंद्रीय छात्र संघ समिति की संयोजक डाॅ. अनुप्रिया शर्मा ने एससीए कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

एससीए में बीए तृतीय वर्ष की सृष्टि ठाकुर अध्यक्ष, बीसीए के पारस कुमार उपाध्यक्ष, बीकाॅम की नविता सचिव और बीएससी के तुषार ठाकुर को सह सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में विवेक, कौशल ठाकुर, तनिशा, भुवनेश कुमार, तेजस्वी शर्मा, हिमानी ठाकुर तरुण कन्नौजिया दीपकराज को सांस्कृतिक खेल, एनसीसी, एनएसएस, क्लब और सोसायटी की ओर से एससीए सदस्य मनोनीत किया है। सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर हर्ष कुमार, भास्कर कपिल, खेल से हितेश कुमार, हिमांशु, एनसीसी मृणाल ठाकुर, रिया ठाकुर, क्लबों से नेहा देवी, सक्षम ठाकुर, भारत स्काउट्स एंड गाइड से निलाक्षी, नितिन, एनएसएस से श्रेया ठाकुर और अभिजीत को सदस्य बनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने एससीए कार्यकारिणी के लिए मनोनीत हुए पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई मनोनीत एससीए कॉलेज की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना को और सशक्त करेंगे। सीएससीए के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 9 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें