शिमला। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में शनिवार को एनएसएस शिविर का आयोजन किया। इसमें स्कूल की साफ-सफाई के साथ भाषण तथा गायन स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें 80 छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि और आरुषि ने पहला स्थान प्राप्त किया। भूमिका दूसरे और यामिनी तीसरे स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में रागिनी ने पहला, आरुषि ने दूसरा और सारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनएसएस प्रभारी किरन प्रभात की अध्यक्षता में एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल की साफ-सफाई की। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने छात्राओं को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता दलवीर हिमटा मौजूद रहे। संवाद