इनमें लुधियाना के राजीव, पुणे से विवेक, महाराष्ट्र के बाबा, पुणे से नमलेश पटेल हैं। अहमदाबाद से महिला तीर्थयात्री दिव्यांगनी व्यास को पार्वती बाग से एक किमी ऊपर से निकाला गया। उन्हें ऑक्सीजन की कमी से घुटन हो रही थी।
इस बार मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर अस्थायी रोक भी लगाई थी। 2013 में ट्रस्ट के अधीन आने के बाद यात्रा को अब तक 4 बार रोकना पड़ा है। गत वर्ष भी 15 दिनों तक चलने वाली यात्रा 12 दिन के लिए रोक दी गई थी। इस बार भी रोक लगाने के बाद फिर से यात्रा को शुरू किया गया था।
उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि यात्रा को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 25 जुलाई को जो श्रद्धालु यात्रा पर गए थे वे अब वापस आ रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अब मौसम को देखते हुए यात्रा पर जाने की कोशिश न करें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।