एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने काउंसिलिंग शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।
कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के 16 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी काउंसलिंग करवाएगा। एसपीयू ने 16 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई है। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि काउंसलिंग के लिए आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने काउंसलिंग शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है। बता दें कि इस वर्ष बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने किया था। एसपीयू के तहत आने वाले बीएड कॉलेजों को भी इसमें शामिल किया गया था। मंडी जिले के एक बीएड कॉलेज संचालक की ओर से न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद अदालत ने अगले आदेश तक बीएड काउंसलिंग के संबंध में पूर्व व्यवस्था को यथावत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।