फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू मंडी: अब 28 से 31 तक होंगी पीजी की काउंसलिंग, शेड्यूल जारी

Thu, 24 Aug 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 पहले काउंसलिंग शेड्यूल 25 से 31 अगस्त तक का तय था। प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रख काउंसलिंग शेड्यूल दोबारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजी के विभिन्न विषयों की काउंसलिंग 28 से 31 अगस्त तक होगी। हिमाचल प्रदेश की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) ने दोबारा शेड्यूल जारी कर दिया है। एमबीए, एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस की काउंसलिंग 28 अगस्त, एमएससी इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी और एमसीए की 29 और एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री व एमए हिस्ट्री की काउंसलिंग 31 को होगी। पहले काउंसलिंग शेड्यूल 25 से 31 अगस्त तक का तय था। प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रख काउंसलिंग शेड्यूल दोबारा जारी किया गया है।

विज्ञापन


25 को होने वाली परीक्षा की रद्द
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि जल्द तय की जाएगी। बाकी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें