सरदार पटेल विश्व विद्यालय (एसपीयू) ने सेमेस्टर परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। बीएड के चौथे सेमेस्टर की आईसीटी इन टीचिंग लर्निंग प्रोसेस परीक्षा अब 26 जून के बजाय चार जुलाई को दोपहर दो बजे शुरू होगी। 27 जून को होने वाली एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिस्ट्री, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एड, एमकाॅम और एमटीटीएम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आठ जुलाई को होगी।
एमए इंगलिश, अर्थशास्त्र, हिस्ट्री, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एड, एमकाॅम और एमटीटीएम दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 26 जून के बजाय सात जुलाई को दो बजे शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने सेमेस्टर कोर्स की इन परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव करने की पुष्टि की है।