फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: एसपीयू का एग्जानिमेशन पोर्टल शुरू, 15 नवंबर तक करना होगा पंजीकरण

Fri, 04 Nov 2022 04:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

2022-23 पहले सत्र के विद्यार्थियों को पोर्टल में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी 15 नवंबर तक पंजीकृत करना होगा। विद्यार्थियों को अपना फोटो हस्ताक्षर, दसवीं और 12वीं कक्षा का पात्रता प्रमाण पत्र पोर्टल पर संलग्न करना होगा। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने अपना एग्जामिनेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। 2022-23 पहले सत्र के विद्यार्थियों को पोर्टल में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी 15 नवंबर तक पंजीकृत करना होगा। विद्यार्थियों को अपना फोटो हस्ताक्षर, दसवीं और 12वीं कक्षा का पात्रता प्रमाण पत्र पोर्टल पर संलग्न करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये और अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 400 रुपये तय की गई है।  विवि के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोर्टल खोलने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद सरदार पटेल विश्वविद्यालय एग्जामिनेशन पोर्टल पर विद्यार्थी को क्लिक करना होगा। जहां, रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा। यदि उन्हें पोर्टल संबंधित कोई भी कठिनाई आती है तो इसके लिए पोर्टल में सहायता केंद्र उपलब्ध है। इसमें अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर समस्या लिख सकते हैं। प्रदेश के पांच जिलों के 137 कॉलेज सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अधीन आते हैं। इनमें मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें