फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला ग्रामीण में पटाखों की विक्रय के लिए 15 स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 31 अक्तूबर तक आदेश रहेंगे लागूसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने शिमला ग्रामीण उपमंडल क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के लिए 15 स्थलों का चयन किया है। एसडीएम कविता ठाकुर ने बताया कि तहसील शिमला ग्रामीण के तहत भट्ठाकुफर स्कूल ग्राउंड, कंगनाधार में सेक्टर-6 के बस स्टैंड के समीप, तलाई मंदिर ग्राउंड मशोबरा, विकास नगर पुलिस चौकी के समीप, प्राथमिक स्कूल मैदान शोघी, रानी ग्राउंड कसुम्पटी और विजयनगर- टुटू-नालागढ़ मार्ग ग्राउंड चिह्नित किए गए हैं। तहसील सुन्नी के तहत मेला ग्राउंड सुन्नी, चौड़ा नाला बसंतपुर, गांव नाडुकर, जुब्बड़/दुर्गापुर के नजदीक, जुन्गा तहसील के तहत चायल क्रासिंग जुन्गा सीढ़ियों के नजदीक, कोटी में मार्केटिंग कमेटी भवन के नजदीक और ग्राम पंचायत जनेढ़घाट के मैदान चिह्नित किए हैं। उपतहसील धामी में खेल का चौरा और उपतहसील जलोग में पुलिस चौकी जलोग के नजदीक सड़क किनारे पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थानों पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्टाॅलों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टॉल की निशानदेही करने, आग की घटना से बचने के लिए पानी तथा रेत के बैग की व्यवस्था और अग्निशमन विभाग को फायर फाइटिंग सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 अक्टूबर तक सभी तहसीलदार इस बारे में प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश 15 से 31 अक्तूबर तक लागू रहेंगे। पुलिस इन आदेशों की अनुपालन करवाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें