फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला में बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, 95 टीमें दिखा रहीं दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के उपनगर में रविवार को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें गर्ल्स और बॉयज दोनों श्रेणियों में करीब 95 टीमें भाग ले रही हैं। स्टे फिट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। पार्षद निशा ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में सिंगल, डबल और मिक्स डबल्स श्रेणियों में विभिन्न आयु वर्गो के मुकाबले खेले जा रहे हैं। क्लब की ओर से आयोजित की जा रही यह तीसरी बैडमिंटन प्रतियोगिता है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर क्लब के सदस्य संजीव ठाकुर, हितेश ठाकुर, अनिल अवस्थी, गौरव भाटिया, संजीव शर्मा और हरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें