शिमला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से खलीनी में आयोजित शिव कथा के पांचवें दिन शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने प्रसंग के माध्यम से जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि सद्गुरु के मार्गदर्शन से ही ईश्वर का साक्षात्कार संभव है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कथा व्यास का माल्यार्पण और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मान किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और लोक कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, प्रताप समयल, एसएसबी कमांडेंट नरेंद्र सिंह, संजय सूद और एडवोकेट नीलकमल सूद मौजूद रहे। संवाद