ताराहाल स्कूल में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर एसजेवीएनएल के एजीएम ओपी गुप्ता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
इंटर क्लास प्रतियोगिता में जमा एक मेडिकल की अदिति श्रेस्टा ने पहला, काजोल वर्मा ने दूसरा तथा जमा दो आर्टस की भूविका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्यातिथि ने विजेता रहे छात्राओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय 3 हजार और तृतीय पुरस्कार विजेता को 1 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
एजीएम ने कहा कि शहर के अन्य स्कूलों में भी एसजेवीएनएल की ओर से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।