फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: पहले मैच में ही दावे हवा, स्टेडियम में दर्शकों को नहीं मिला फ्री का पानी, 25 रुपये में बेचा ग्लास

Sun, 08 Oct 2023 02:59 PM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी/विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

आईसीसी के निर्देश थे कि मैच के दौरान हर दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त मिले, लेकिन यहां ये निर्देश हवाई साबित हुए। 
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और बांग्लादेश का मैच देखने आए दर्शकों को स्टेडियम में पानी मुफ्त नहीं मिला। आईसीसी के निर्देश थे कि मैच के दौरान हर दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त मिले, लेकिन यहां ये निर्देश हवाई साबित हुए। ऐसे में कड़ी धूप में दर्शकों को अपनी प्यास बुझाने के लिए स्टेडियम में एक ग्लास पानी 25 रुपये में खरीदना पड़ा। इस तरह से दर्शक आईसीसी के प्रति नाराज दिखे। दर्शकों का कहना था कि आईसीसी के निर्देश के अनुरूप वे अपने साथ बाहर से पानी नहीं लाए थे। उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि स्टेडियम में पानी मुफ्त में देने की व्यवस्था की गई थी। अगर किसी को 25 रुपये में पानी का ग्लास बेचा गया है तो इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


धर्मशाला में विश्वकप के पहले ही मैच में रोमांच कम नजर आया। न सड़कों पर जाम नजर आया और न ही स्टेडियम के अंदर भीड़। अगर मैच के लिए जिला मुख्यालय के साथ लगते कुछ निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को न बुलाया गया होता तो स्टेडियम के स्टैंड पूरी तरह से खाली नजर आते। स्टेडियम में तीन से अधिक स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। अन्य स्टैंडों में बहुत कम दर्शक थे। बांग्लादेश को 100 के करीब प्रशंसक मिल गए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को प्रशंसकों की कमी खूब खली। 20 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता रखने वाले स्टेडियम में बांग्लादेश-अफगानिस्तान टीम के बीच खेले मैच में 20 से 25 फीसदी दर्शक ही पहुंचे। वहीं, स्कूली बच्चों की संख्या से स्टेडियम में ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी पहुंची। कुछ स्टैंडों पर तो इक्का-दुक्का दर्शक नजर आए। स्टेडियम का पैवेलियन स्टैंड लगभग खाली ही नजर आया।

आगे की कुर्सियों पर पुलिस ने बैठने नहीं दिए दर्शक
स्टेडियम में मैच के दौरान पुलिस ने दर्शकों को किसी भी स्टैंड में आगे वाली कुर्सियों पर बैठने नहीं दिया। पुलिस ने दर्शकों को आगे से पीछे बैठने को कहा। ऐसे में कई दर्शकों में रोष देखने को मिला। दर्शकों का कहना था कि वे खिलाड़ियों को आगे वाली कुर्सियों पर बैठकर नजदीक से देखना चाहते थे, मगर पुलिस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें