शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में शनिवार को छठे गुप्त नवरात्र पर त्रिपुर भैरवी मां की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर सुबह 9:30 बजे माता की पूजा कर उनकी साधना की गई। देवी का यह स्वरूप विशिष्ट और उग्र है। कालीबाड़ी मंदिर के पंडित अम्लान ने कहा कि इस दिन साधक अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति, भय, बाधा और नकारात्मकता को दूर करने के लिए विशेष साधना करते हैं। इस दिन पूजा में लाल रंग, सिंदूर, कुमकुम का इस्तेमाल किया जाता है। एकाग्रता के साथ साधना करने का विशेष महत्व होता है। संवाद