रेलवे बोर्ड के पीएससी कमेटी के सदस्य हरिओम भनोट ने कहा कि प्रयागराज दौरे के दौरान हिमाचल के इस पक्ष को उठाया गया था और सांसद अनुराग ठाकुर ने भरोसा दिलाया गया था कि ट्रेन शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। विशेष ट्रेन तीन दिन कुंभ मेले के लिए चलेगी। 19 जनवरी, 8 और 19 फरवरी को ट्रेन चलेगी।
विशेष ट्रेन संख्या 04512 का रूट अंब-अंदौरा शुरू होगा, जो कि ऊना, नंगल, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार से होते हुए प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे।