शिमला। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व को लेकर शहर से सटे शोघी क्षेत्र में स्थित माहूंनाग मंदिर शगीन में विशेष आयोजन होगा। इस वर्ष यह पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नाग पूजा, भव्य दर्शन और भंडारे की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार और मित्रों सहित पहुंचकर माहूंनाग देवता का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है। संवाद