फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्मचारियों ने मांगा महंगाई भत्ता और लंबित एरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से लंबित वित्तीय लाभ देने की मांग की है। संघ ने 15 अगस्त को महंगाई भत्ता जारी करने और वर्ष 2016 से लंबित एरियर का भुगतान करने की घोषणा करने को कहा है। कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबे समय से इन वित्तीय लाभों का इंतजार है। यह मांग संघ की मासिक बैठक में उठाई गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चेतराम बंसल ने की। संघ ने केंद्र सरकार के वेतनमान अपनाने की अधिसूचना भी जल्द जारी करने की मांग की। चेतराम बंसल ने सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक घोषणा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें