शिमला। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अगस्त को छोटा शिमला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर सुंदरकांड मंडली छोटा शिमला की ओर से शाम सात बजे कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु स्वयं पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन करेंगे। सुंदरकांड मंडली के सदस्य मधु जयरथ ने बताया कि सावन शिवरात्रि पर होने वाले इस विशेष अनुष्ठान में छोटा शिमला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आचार्य चंद्रकांत के मार्गदर्शन में शिवलिंग पूजन संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंग भक्त की श्रद्धा, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। संवाद