फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सूबेदार अनिल को शौर्य चक्र, मार गिराए थे तीन आतंकवादी

Wed, 20 Mar 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
स्पेशल पैरा फोर्स के नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

स्पेशल पैरा फोर्स के नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। अनिल कुमार दहिया नाहन स्थित पैरा फोर्स यूनिट में तैनात है। वर्ष 2017 में जम्मू-कश्मीर से सटी भारतीय सीमा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उन्होंने तीन आंतकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन


अनिल कुमार दहिया मूल रूप से हरियाणा के पानीपत के रहने वाले है लेकिन उन्होंने नाहन में ही विवाह किया है। नाहन के दामाद ने अपने शौर्य और अद्मय साहस का परिचय देते हुए न केवल आतंकियों को मार गिराया बल्कि 36 घंटे तक बिना हिले-डुले, बिना खाए-पिए आतंकियों के लॉन्च पैड पर नजर रखी थी।

4 दिसंबर 2017 को नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया ने अपने साथियों के साथ जम्मू कश्मीर नियंत्रण रेखा से आगे आतंकियों के लॉन्च पैड व उनके ठिकाने पर करीब 36 घंटे बिना हिले-डुले निगरानी की थी।
विज्ञापन


वह आतंकियों के ठिकाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर थे। इसी दौरान उन्होंने पांच संदिग्ध आतंकियों को आते देखा। आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उन्होंने पांच में से तीन को मार गिराया। उनके अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें शौर्यचक्र से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें