फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बढ़ई में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी से सटी पंचायत बढ़ई में सोमवार को पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना (एमएमएपी) के तहत आयोजित की गई। इसमें पंचायत के स्थानीय लोगों ने भाग लिया। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत चयनित परिवारों की सूची की समीक्षा करना और पात्र या अपात्र परिवारों के चयन को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाना था। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजना के नियमों और आपत्ति दर्ज करवाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पंचायत परिसर में आयुष्मान आरोग्य शिविर भी लगाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) मशोबरा की ओर से डॉ. हार्दिक शर्मा ने अपनी टीम के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों के रक्तचाप, मधुमेह और एचआईवी की जांच की गई। इसके अलावा छाती के एक्सरे और क्षय रोग (टीबी) संबंधी निशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। पंचायत प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने ग्राम सभा और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें