फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती होगी देवभूमि की सैर, होटलों में मिलेगी इतने फीसदी छूट

Fri, 07 Oct 2016 11:14 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि हिमाचल अब फेस्टिवल सीजन के दौरान सैलानियों की आवभगत को तैयार है। पहाड़ों की रानी शिमला से लेकर देश की राजधानी नई दिल्ली तक हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड अक्तूबर महीने में कई कार्यक्रम कर प्रदेश के टूरिज्म का प्रचार-प्रसार करेगा। इसमें ट्रेवल ट्रेड शो और ट्रेवल मार्ट शामिल हैं। विंटर सीजन में शिमला, डलहौजी, धर्मशाला, कुल्लू-मनाली में सैलानियों को रिझाने के लिए विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। 
विज्ञापन


सूबे के पर्यटन स्थलों के इतिहास, संस्कृति, लोकगीतों, नृत्यों, परिधानों से सैलानियों को अवगत करवाया जाएगा। प्रदेश के मनोरम एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की पूरे देश में चमक बिखेरने को यह कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बताया कि तीन से छह अक्तूबर तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में ट्रेवल ट्रेड शो होगा। 

जर्मनी की आईटीबी कंपनी इसका आयोजन करेगी। इसमें विश्व के कई देश शिरकत करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों और आवभगत की संस्कृति को दुनिया के लोगों से अवगत करवाया जाएगा। 24-25 अक्तूबर को गुड़गांव में हिमाचल टूरिज्म एट द बिजनेस एंड लक्जरी ट्रेवल मार्ट का आयोजन होगा।
विज्ञापन

16 नवंबर से होटल बुकिंग पर छूट

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में 16 नवंबर से विंटर पैकेज मिलेगा। 16 नवंबर से 31 मार्च, 2017 तक पर्यटन निगम के प्रदेश में स्थित होटलों में कमरे बुक करवाने पर 40 से 20 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। शिमला, चायल, रामपुर, परवाणू, बड़ोग, मंडी, कुल्लू- मनाली, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर, चंबा और डलहौजी कांप्लेक्स के तहत स्थित पर्यटन निगम के 50 से अधिक होटलों में विंटर पैकेज के तहत सैलानियों को विशेष छूट दी जाएगी। 

होटल बुकिंग में मदद करेगा मोबाइल एप
हिमाचल आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को होटलों में कमरा लेने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एचपी-टीडीसी नाम की मोबाइल एप लांच की है। प्रदेश में निगम के होटल कहां-कहां हैं? इनके फोन नंबर क्या हैं? होटल में कमरों की उपलब्धता क्या है? इसका पता लगाने को परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर हर जानकारी मोबाइल फोन में मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में कहां-कहां पर्यटक स्थल हैं? यहां कैसे पहुंचना है? इसका अपडेट भी मोबाइल फोन देगा।
विज्ञापन

दशहरा पर अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगा एयर इंडिया

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में एयर इंडिया दिल्ली-भुंतर के बीच अतिरिक्त हवाई उड़ानें शुरू करने जा रहा है। 11 से 17 अक्तूबर तक चलने वाले उत्सव के दौरान एयर इंडिया करीब एक सप्ताह तक इस रूट पर दिन में दो उड़ानें शुरू करने की योजना है। इसके लिए एयर इंडिया ने भुंतर से लेकर दिल्ली तक उड़ानों को शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

विश्वभर में विख्यात कुल्लू दशहरा में बड़ी संख्या में देसी- विदेशी सैलानी शिरकत करते हैं। दशहरा उत्सव में कई देशों के सांस्कृतिक दल और कई विदेशी शोधकर्ता भी पहुंचते हैं। इसी कारण एयर इंडिया दशहरा उत्सव को देखते हुए अतिरिक्त उड़ानों को शुरू कर रहा है। एयर इंडिया भुंतर के मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि दशहरा में पर्यटकों की सुविधा के लिए दिल्ली-भुंतर के बीच अतिरिक्त उड़ानें 

शुरू करने की योजना है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली मुख्यालय को प्रपोजल भेजा है। इसको लेकर उन्होंने रिमाइंडर भी भेजा है। अब उड़ानों की मंजूरी का इंतजार है। दशहरा में पर्यटकों को आकर्षक करने के लिए एचआरटीसी कुल्लू ने कुल्लू से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा चलाने का एलान किया है। 

5900 से 16 हजार हैं दिल्ली का किराया
दिल्ली से भुंतर से बीच चल रही एयर इंडिया के 70 सीटर जहाज में एक सीट का किराया 5900 रुपये से लेकर 16 हजार रुपये तक बैठता है। अगर जहाज में निर्धारित सीटें भर जाती हैं तो प्रति सवारी किराया आठ हजार रुपये है। भुंतर एयरपोर्ट में तैनात एयर इंडिया के मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि 70 सीटर जहाज में दिल्ली से भुंतर के लिए 55 यात्री तथा भुंतर से दिल्ली के लिए मात्र 35 सवारी ही उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें