फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन में HRTC देने जा रहा है ये खास सुविधा

Thu, 06 Oct 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में एचआरटीसी प्रबंधन दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा जरूरत के मुताबिक प्रदेश के मुख्यालय के लिए विशेष बसें चलाएगा। सवारियों की डिमांड के अनुरूप जालंधर और अमृतसर के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। करीब दो दर्जन बसों को प्रदेश के स्पेशल रूटों पर दौड़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन के चलते परिवहन निगम कार्यालय में बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। गौरतलब है कि दिवाली त्योहार के चलते चंडीगढ़ और दिल्ली की सभी सीटें एक सप्ताह पहले ही बुक होती हैं। इसके चलते एचआरटीसी प्रबंधन को इन दोनों रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

अमृतसर, जालंधर को भी चलाई जाएंगी दो अतिरिक्त बसें

दिल्ली और चंडीगढ़ से बस सीटों की बुकिंग शुरू होने पर प्रबंधन ने इन दोनों रूटों पर करीब एक दर्जन स्पेशल बसें शुरू करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, अमृतसर, जालंधर या होशियारपुर रूटों पर यात्रियों की डिमांड के अनुरूप अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। 

यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम के एग्ज्यूकेटिव डायरेक्टर एमआर भारद्वाज ने कहा कि यात्रियों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त बसें लॉंग रूटों पर भेजी जाएंगी। सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें