फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से क्रूरता मामले पर मीडिया के सामने आए एसपी, दिए इन सवालों के जवाब

Sat, 16 Nov 2019 08:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट में बुजुर्ग महिला के साथ क्रूरता मामले में एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने शनिवार को पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता में एसपी ने कहा कि लोग शिकायतें भी करते हैं और कार्रवाई से भी मना करते हैं। बड़ा समाहल गांव से सरकाघाट थाने में कुछ शिकायतें जरूर आईं, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही शिकायत कर्ताओं ने कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पहली घटना 17 अक्तूबर को घटी। इसकी शिकायत थाने में 23 अक्तूबर को दी गई। यह शिकायत इसी गांव के अजय कुमार ने दी थी।

विज्ञापन


इस पर 24 अक्तूबर को पुलिस टीम गांव गई, लेकिन बाद में अजय कुमार ने कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। छह नवंबर को राजदेई के साथ गांव के लोगों ने क्रूरता की। इसकी भी पुलिस को किसी ने जानकारी दी और पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस को यह पता लगा कि घटना वृद्धा के साथ हुई है। काफी कोशिशों के बाद भी कोई सामने नहीं आया। जैसे-तैसे पुलिस ने पीड़िता के दामाद से संपर्क साधा, लेकिन इन्होंने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। 6 नवंबर को ही जयगोपाल की तरफ से भी पुलिस को शिकायत मिली। 7 नवंबर को जब पुलिस गांव गई तो जय गोपाल ने भी कार्रवाई से मना कर दिया।

एसपी ने बताया कि जब 9 नवंबर को वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद ही राजदेई के परिजनों की तरफ से पुलिस को शिकायत मिली और उस पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई। 11 नवंबर को जय गोपाल ने फिर से शिकायत दी और उस पर भी अलग से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी मंडी पुनीत रघु की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। हालांकि, कमेटी की विभागीय जांच की रिपोर्ट अभी आनी है, लेकिन उससे पहले ही एसएचओ सरकाघाट और एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें