फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीसी के बाद एसपी बिलासपुर का भी दबादला, डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को जिम्मा

Wed, 01 Mar 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

उपायुक्त बिलासपुर के बाद अब एसपी का भी तबादला कर दिया है। डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उपायुक्त पंकज राय के बाद प्रदेश सरकार ने बुधवार को जिला बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा का भी तबादला आदेश जारी किया है। सरकार ने पुलिस अधीक्षक का जिम्मा आईपीएस अधिकारी कार्तिकेयन गोकुलाचंद्रयन को सौंपा है। अडाणी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच सीमेंट विवाद खत्म होने के बाद सरकार ने इनके तबादले किए हैं। आईपीएस दिवाकर शर्मा अब चतुर्थ कमांडेंट आईआरबीएन जंगलबैरी होंगे।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंकज राय जिला बिलासपुर उपायुक्त लगाए गए थे। करीब सप्ताह पहले इनका तबादला सचिवालय किया गया। इन्हें विशेष सचिव शिक्षा का जिम्मा सौंपा है। सीमेंट विवाद खत्म करने में दोनों अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है। लगातार यह अधिकारी अदाणी कंपनी के अधिकारियों और ट्रक ऑपरेटरों के साथ बैठक करते रहे हैं। सरकार की ओर से भी दोनों के बीच मध्यस्थता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें