फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! आंगनबाड़ी केंद्रों में अब साउथ इंडियन डिश के चटकारे लगाएंगे नौनिहाल

Fri, 23 Dec 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब साउथ इंडियन डिश परोसी जाएगी। सूबे के तीन जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पुराने आहार के साथ पोहा भी मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग नौनिहालों को चिड़वे, मूंगफली, आलू और हरी सब्जियों से बने पोहा नामक पौष्टिक आहार का वितरण करेगा। वीरवार को हमीरपुर जिले के बरोहा आंगनबाड़ी केंद्र में योजना का शुभारंभ हो गया। यहां बच्चों को पोहा खिलाया गया। 
विज्ञापन


चिड़वे, मूंगफली और आलू में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्र में पाया जाता है। ये बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता करेगा। विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट में प्रदेश के तीन जिलों से इस नए आहार का वितरण बच्चों को करने की योजना बनाई है। हमीरपुर, चंबा और सिरमौर जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इससे पहले विभाग पायलट स्कीम में सोलन और कांगड़ा जिलों में पनीर करी और अंडा करी बच्चों को आहार के रूप में चालू कर चुका है। 
विज्ञापन

अब चिड़वा, मूंगफली, आलू और हरी सब्जियों से बनेगा नौनिहालों का आहार

अब विभाग पोहा पौष्टिक आहार बच्चों के लिए वितरित करेगा। चिड़वों को पानी में भिगोया जाएगा। मूंगफली को भूनने के बाद आलू उबाले जाएंगे। इसके बाद इन तीनों का तड़का लगाकर पोहा तैयार किया जाएगा। इस पौष्टिक आहार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों में वितरित किया जाएगा।

यह आहार चंबा और सिरमौर जिलों के अलावा हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को जनवरी माह से वितरित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास अधिकारी हमीरपुर बंदना चौहान ने बताया कि पोहा आहार तीनों जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किया जाएगा। यदि बच्चे आहार को पसंद करते हैं तो जल्द ही यह आहार पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें