फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैंसर अस्पताल में जल्द मिलेगी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले रोगियों की गाड़ियां अब पार्किंग में पार्क हो सकेंगी। कैंसर अस्पताल के पुराने भवन के पास रोगियों की गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाने की व्यवस्था की जा रही है। यहां करीब 35 गाड़ियों को पार्क किया जा सकेगा। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने अस्पताल प्रबंधन के साथ दौरा कर इसके लिए जगह का चयन कर लिया है। कैंसर अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों के तीमारदारों को इधर-उधर गाड़ियां पार्क करनी पड़ती हैं। इससे कि सड़कों पर जाम लगा रहता है। ऐसे में रोगियों और उनके तीमारदारों को दिक्कतें पेश न आए इसलिए पुराने भवन के पास लोहे का स्ट्रक्चर तैयार करके पार्किंग बनाने की व्यवस्था की जा रही है। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। पार्किंग के लिए पौने दो करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें