फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही बॉलीवुड के 'सुल्तान' के साथ नजर आएंगे मंडी के आयुष

Fri, 01 Mar 2019 12:59 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के अभिनेता आयुष शर्मा जल्द बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान के साथ दिखाई देने वाले हैं। वह सलमान खान की एक फिल्म में काम करेंगे। इसकी जानकारी आयुष के पिता एवं प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने मंडी में एक समारोह के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके बेटे एवं वॉलीबुड अभिनेता आयुष ने उन्हें दिल्ली में बुलाया और अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। फिल्म में शूटिंग के लिए आयुष इन दिनों अपनी बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं।

अनिल शर्मा ने जब आयुष से इस बारे में पूछा तो बताया कि उन्हें फिल्म में सलमान खान के साथ फाइट करनी है, इसलिए वे अपनी बॉडी बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म के नाम और कहानी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि आयुष जल्द जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें