सोनू सूद ने दिया फिटनेस का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद इन दिनों शिमला में हैं। वे अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं। शिमला में बारिश के चलते इन दिनों मौसम ठंडा बना है, इसके बावजूद वे सुबह-सुबह ही एक्सरसाइज करने उठ जाते हैं। भट्ठाकुफर में एक होटल में रुके सोनू सूद सोमवार को सुबह ठंड में एक्सरसाइज करते नजर आए। इसके माध्यम से उन्होंने फिटनेस का संदेश दिया।